Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिलेंगें 2 तोहफे , दिवाली पर 4 प्रतिशत डी ए में वृद्धि- एरियर, खाते में आएंगे 35000 हजार , प्रमोशन का लाभ भी जल्द Lakhs of employees of Madhya Pradesh will get 2 gifts, 4 percent increase in DA on Diwali - arrears, 35000 thousand will come in the account, promotion benefits will also be available soon

 


मध्यप्रदेश के कर्मचारियों पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है,  दिवाली से पहले एक साथ  दो  बड़े तोहफे मिल सकते है,  एक तरफ केन्द्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश राज्य की शिवराज सरकार मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों  को महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत  बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके बाद कुल डीए 34प्रतिशत  से बढ़कर 38प्रतिशत  हो जाएगा।इसके साथ ही एरियर का भी भुगतान होगा। वही दूसरी तरफ 3 लाख कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा भी दिया जाएगा।इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों की दिवाली इस बार बहुत खास होने वाली है  क्योंकि कर्मचारियों को जल्द ही मध्यप्रदेश की राज्य सरकार की तरफ से दिवाली तोहफा  मिलने वाला है,  केन्द्र सरकार के बाद अब मध्यप्रदेश  राज्य की शिवराज सरकार महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत  का इजाफा करने वाली है।अब मध्यप्रदेश  सरकार का कर्मचारियों को डीए के साथ एरियर देने की भी योजना  है। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा व  कर्मचारियों को 38प्रतिशत  डीए का लाभ मिलेगा।

यह माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव आएगा व  38 फीसदी डीए पर मुहर लगेगी, बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर2022  के वेतन  में यानि नवंबर 2022  में मिलेगा। इसमें कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा हो सकता है  साथ ही 3 महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए व  अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए उनके GPF  अकाउंट में जमा  जा सकती है।

26  माह  के एरियर का भी होगा भुगतान

इससे राज्य सरकार पर अक्टूबर 2022  से मार्च 2023 के बीच 700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ  आएगा। मतलब  हर महीने 104 करोड़ रुपए का अतिरिक्त  भोज  आएगा, वही 1 जुलाई 2022  से 30 सितंबर 2022  तक के एरियर देने पर 312 . 00  करोड़ रुपए एकमुश्त खर्च होंगे। इसको लेकर हिसाब  लगाया जा रहा है कि एक बार में कितना एरियर दिया जा सकता है  या फिर कितनी किस्तों में इसका भुगतान किया जाएगा । इस बार दिवाली अक्टूबर व मध्य  प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर    के होने के कारण 1 जुलाई से DA का भुगतान किया जा सकता है,वही 3 महीने का एरियर कैश या फिर GPF अकाउंट में देने  पर भी विचार किया जा रहा है।


मध्यप्रदेश के कर्मचारियो के प्रमोशन का भी रास्ता साफ हो सकता है 

महंगाई भत्ते  व  एरियर के साथ  तीन  लाख से अधिक  कर्मचारियों के प्रमोशन का भी रास्ता भी साफ हो गया है यह खबर है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय व  विधि विभाग मंत्रालय के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मध्यप्रदेश पदोन्नति नियम 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.