Type Here to Get Search Results !

तलकाडु कर्नाटक में मिनी डेजर्ट। Mini Desert At Talakadu Karnataka

 तलकाडु , कर्नाटक में मिनी डेजर्ट। Mini Desert At Talakadu, Karnataka

Talakadu, Karnataka


दोस्तो जब भी बात निकलती है रेगिस्तान की तो हमारे दिमाग  मे सिर्फ राजस्थान का ही नाम आता है हालाकी पूरे राजस्थान मे रेगिस्तान नही है लेकिन जेसलमेर मे बालू और रेगिस्तान देखा जा सकता  है 

यह जरूर पढ़े ...... यहा हवा मे लटकते है खंबे

खैर  आज हम आपोकों बताने जा रहे है कर्नाटक के रेगिस्तान के बारे मे आपको यह जानकार हैरानी होगी  लेकिन दक्षिण भारत के कर्नाटक मे एक ऐसी  जगह मौजूद है जो पूरी तरह से रेगिस्तान है आपको  चारो  तरफ सिर्फ बालू ही बालू नजर आएगी इस  जगह का नाम है तलकाडु 

तलकाडु कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कावेरी नदी के तट पर स्थित, यह रेत में दबा हुआ  एक गाँव है। यह माना जाता है कि तलकाडु  में प्राचीन समय मे एक बार लगभग 30  मंदिर थे, जो  5  लिंगम हैं जो की भगवान शिव के 5  चेहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं

Talakadu, Karnataka



तलकाडू शहर में किसी ज़माने में पांच लोकप्रिय शिव मंदिर थे,तलकाडु पर  गंगा द्वारा और फिर चोला द्वारा शासन किया गया था। होयसल राजा विष्णुवर्धन द्वारा चोला को तलकाडू से बाहर करने के बाद इस  शहर परविजयनगर राजा का शासन था और फिर मैसूर के वोडेयर्स ने इस पर कब्ज़ा कर लिया।

यह भी पढ़े .... गायब हो जाने वाला किला ?


रहस्य: कहा जाता है कि,वोडेयर्स के शासन के दौरान एक प्राकृतिक आपदा आने के कारण यह शहर  रेगिस्तान मे बदल गया था, लेकिन स्थानीय कहानियों  साथ ही एक कहानी भी लोगो के बीच प्रचलति है कि, ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के एक विधवा भक्त तलकाडू की रानी अलमेलु के अभिशाप की वजह से शहर रेत के भीतर दफन हो गया।

Talakadu, Karnataka


तलकाडू रानी ने एक बार आपने आप को दुश्मनों से लूटते हुए देखकर अपना गहना कावेरी नदी मे फेककर खुद कावेरी नदी मे डूब गयी मरने से पहले उसने भूमि को श्राप देते हुए कहा  था,की  तलकाडू रेत में बदल जाये। जिसके बाद यह शहर  अजीब रेगिस्तान और  एक रहस्यमयी जगह में बदल गया, जहां कावेरी नदी रहस्यमय तरीके से एक चक्करदार भँवर में बदल जाती है।16 वीं शताब्दी में यह शहर रेत के नीचे दब गया था।

 यह भी पढ़े ..... अगर सूरज गायब हो जाये तो क्या होगा ?

पर्यटकों के बीच है प्रसिद्द तलकाडू पर्यटकों के बीच खूबसूरत मन्दिरों को लेकर काफी प्रसिद्ध है। यह शहर अपने पांच मंदिरों, अर्थात् वैद्यनाथइश्वर, पातालेश्वर, मरुलेश्वारा, अर्केश्वारा और मल्लिकार्जुन मंदिर के लिए जाना जाता है। ये सभी मंदिर हर वर्ष रेत के भीतर दफन हो जाते  हैं, लेकिन अब इन्हें लगातार खुला रखने के लिए कोशिश जारी है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.