Diwali ke Vastu Tips 2022: दीपावली भारत देश का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक त्योहार है।यह प्रकाश का पर्व दीपावली माँ लक्ष्मी जी को आमंत्रित करने का त्योहार है। धन-वैभव व ऐश्वर्य और सौभाग्य की कामना से माँ महालक्ष्मीजी के स्वागत में घरों व व्यापारिक संस्थानों की साफ सफाई ,रंग रोगन के उपरांत खूब सजाया जाता हैं। वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि,धन धान्य की वृद्धि के लिए अनेकों नियम व उपाय बताए गये हैं। दीपावली की सजावट वास्तु नियमों के अनुसार दिशाओं व रंगों को ध्यान में रखकर की जाए तो निश्चित रूप से हमें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे तथा खुशियां ,सफलता और समृद्धि का हमारे जीवन में प्रवेश होगा ।
घर या दुकान द्वार सजा लें
घर या दुकान का मुख्य द्वार जहां से लक्ष्मी व सौभाग्य का प्रवेश होता है को सजाना चाहिए । इसलिए इसलिए घर के दरवाजे पर सुंदर,स्वच्छ होना ,उस पर किसी शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक ,शुभ लाभ या गणेशजी आदि का बना होना अत्यंत लाभप्रद माना गया है। त्योहार के दिनों में घर के मुख्य द्वार के ऊपर आम ,अशोक के ताजे हरे पत्तों या फूलों की बंधनवार बांधना शुभ व समृद्धिकारक माना गया है।
ईशान कोण मे रखे जल से भरा पात्र रख लें
वास्तु के अनुसार ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व जल एवं ईश्वर का स्थान माना जाता है और यहां पर सर्वाधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखने वं यहां जल का पात्र रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है ,घर परिवार के सदस्यों की सेहत भी ठीक रहती है। दीपावली की सजावट में यहां आप जल से भरा मिट्टी का पात्र या कटोरा जिसमें फूलों की पंखुड़ियां डालकर भी आप रख सकते हैं।
आँगन मे बनाए रंगोली
दीपावली के मौके पर शुभता का प्रतीक रंगोली व मांडने घर के आँगन मे बनाए जाते हैं ,माँ लक्ष्मीजी के स्वागत में गेरू व सफेद खड़िया से बनाए गए मांडने घर मे समृद्धि के आगमन का प्रतीक हैं। रंगोली बनाने से हमारे जीवन में खुशियां आती हैं व ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।
घर मे ऐसे जलाएं दीये
दीपावली की पूजा करने में घी या तेल के दीपक जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ऐसा करने से घर के सदस्यों को यश व प्रसिद्धि मिलती है । दीप ज्योति करने से समस्त पाप नष्ट होकर जीवन में सुख व समृद्धि ,आयु ,आरोग्य वं सुखमय जीवन में वृद्धि होती। दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी जी की पूजा के दीपक उत्तर की दिशा में रखने से घर धन -धान्य से संपन्न रहता है।
कुबेर की मूर्ति से बढ़ेगा धन
धन के देवता कुबेर को आसुरी शक्तियों का नाश करने वाला व धन देने वाला देवता माना जाता है। अपने घर में पूंजी के सही प्रवाह या अपने करियर में नए अवसर पैदा करने के लिए भवन के उत्तर दिशा में कुबेरजी की मूर्ति रखना चाहिए
यह भी करें दीपावली पर
बचत को ज्यादा से ज्यादा करने व व्यापार में नए अवसर पैदा करने के लिए दक्षिण , दक्षिण पश्चिम दिशा में पीले फूलों का गुलदस्ता करियर में नए मौकों के लिए उत्तर में हरे पौधे व धन आगमन की दिशा क्षेत्र दक्षिण पूर्व में लाल घोड़ों का जोड़ा व सफलता पाने के लिए पश्चिम दिशा में गांव का एक फोटो अवश्य ही लगाएं।

