Type Here to Get Search Results !

MP मोसम समाचार : कैसा है चक्रवात का असर कौन से संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी , जानें मौसम विभाग का अनुमान MP Weather Forecast

 

MP Weather Forecast

मध्यप्रदेश में 15 अक्टूबर2022  तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहने के आसार है  इसके बाद 24 अक्टूबर 2022 तक  बारिश हो सकती है। इसके  कारण राजस्थान में बन रहे  सिस्टम से द्रोणिका अरब सागर की तरफ जा रहा है  और  बंगाल की खाड़ी से  लगातार मिल रही नमी भी  है,  इसके प्रभाव से ग्वालियर व चंबल में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है।  इसके कारण मध्य प्रदेश में  एक  हफ्ते तक  बारिश होने के संकेत है मध्यप्रदेश  मौसम विभाग  ने आज सोमवार को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश व  बिजली गिरने चमकने का येलो ऑरेंज की चेतावनी  जारी कि है।

यहा जाने बरमूडा त्रिकोण का रहस्य

एमपी मौसम विभाग के अनुसार  आज 10 अक्टूबर  2022  को इंदौर संभाग में अनेक स्थानों पर व  भोपाल , उज्जैन , ग्वालियर , चंबल , नर्मदापुरम , रीवा , शहडोल , सागर व  जबलपुर संभाग में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिशहोने  की चेतावनी जारी करी  है। वही जबलपुर , इंदौर , उज्जैन , ग्वालियर व  चंबल संभाग के साथ भोपाल , नर्मदापुरम , भोपाल ,सागर जिलों में बिजली गिरने व  चमकने का येलो अलर्ट चेतावनी जारी किया गया है।  बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम  एवं  ट्रफ लाइन प्रदेश से गुजरने के कारण भी  प्रदेश में 20 अक्टूबर 2022  के बाद भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

एमपी मौसम विभाग  के अनुसार  हवाओं की गति  दक्षिण  पूर्वी होने से अरब सागर व  बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बन  रही है, ऐसे में अगले 3 दिन तक बारिश का अनुमान लगाया गया  है। बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है  और इसके प्रभाव से 12 अक्टूबर 2022  से ग्वालियर , चंबल , भोपाल   इंदौर  व   उज्जैन में अच्छी बारिश का अनुमान  हैं। 12 से 15 अक्टूबर  2022 तक ग्वालियर, चंबल के इलाकों में झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया  है। वही बुंदेलखंड व  मालवा  निमाड़ में कहीं  कहीं अच्छी बारिश होने के आसार  है।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार ,  वर्तमान में उत्तर पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है,  इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बन गाय है  जाे मध्यप्रदेश की सीमा से लगकर गुजरात हाेते हुए जा रही है,  इसके अलावा  एक पश्चिमी विक्षाेभ पाकिस्तान व  उससे लगे जम्मू - कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है जो  राजस्थान पर बने चक्रवात काे अरब सागर से लगातार नमी बन  रही है,  चक्रवात के उत्तर पूर्वी दिशा में आगे बढ़कर साेमवार काे दक्षिणी मध्यप्रदेश व  उससे लगे उत्तरप्रदेश पर पहुंचने की संभावना है, इसके प्रभाव से 3 से 4 दिनों तक बारिश होने के आसार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.