SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: SBI क्लर्क भर्ती प्रारंभिक 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते है डाउनलोड
SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क 2023 भर्ती के लिए प्रांभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर व पासवर्ड आपके पास होना चाहिए
SBI Clerk भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 8,283 रिक्त पद भरे जाएगे , उम्मीदवारों को SBI Clerk प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपने Login credentials like registration ID और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SBI Clerk परीक्षा की तरीखे -
SBI Clerk Prelims 2023 का आयोजन 05, 06, 11 व 12 जनवरी 2024 को किया जाना है। SBI Clerk Prelims एडमिट कार्ड 2023 के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
SBI Clerk Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
Homepage पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन करना होगा।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें व एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा ।
Admit Card जांचें और पेज डाउनलोड करें।
Admit Card की एक hard copyअपने पास रखें।

.jpg)