Type Here to Get Search Results !

अगर आप रोज सुबह खाली पेट करेंगे सेब का सेवन तो सेहत को मिलेगे गज़ब के फायदे



सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाने के लिए डॉक्टर हमेशा से ही बोलते हैं क्योंकि सेब में आयरन , प्रोटीन , विटामिन और साथ ही सेब में कार्बोहाइड्रेट भी पाये जाते हैं । सुबह सुबह सेब खाने से शरीर में सारे दिन एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि रोज सुबह सुबह खाली पेट सेब खाने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे मिलते है ।
पोषक तत्व : - सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर , एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिंस होते हैं । जब खाली पेट सेब को खाया जाता है तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है तथा इससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है मध्यम साइज़ के सेब में पोटैशियम व विटामिन 'सी ' भी होता है ।
इम्यूनिटी : - तरह तरह के बीमारियो से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना भी जरूरी होता है। रोज सुबह सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। सेब में विटामिन सी , प्रोटीन वीबी अन्य पोषक तत्व होते हैं , जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
हार्ट- खाली पेट सेब खाने से आपका हृदय स्वस्थ भी बेहतर रहता है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी व पोटैशियम भी होता है , ये तत्व हृदय रोग के खतरे को भी काफी हद तक कम करते हैं.
यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन सेब, खाने का सही समय व तरीका जानें, मिलेगा पूरा और सही पोषण



रोज सुबह सेब खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद तो होता है , लेकिन केवल तब , जब इसको खाने का सही समय व सही तरीका आपको पता हो। सेब में काफी सारे पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं , जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ साथ कई तरह के लाभ भी दे सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार भी कई चीज़ें ऐसी होती हैं , जिनका उपयोग केवल कुछ निर्धारित समय पर ही हमको करना चाहिए। क्योकि अगर गलत समय पर फल का सेवन करते हैं तब उसके पूरे लाभ हमे प्राप्त नहीं हो पाते व कुछ साइड इफेक्ट्स भी हमे देखने को मिल सकते हैं । इसका पूरा पोषण प्राप्त करने के लिए , सेब खाने के सही तरीका पता होना चाहिए। क्या आप जानते हैं की सेब खाने का सही समय व इसे सही ढंग से कैसे खाया जा सकता है।
सेब का सेवन आपको हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए । सेब के अंदर डाइट्री फाइबर बहुत मौजूद होता है व इसमें पेक्टिन नाम का एक तत्व होता है । बहुत से लोगों को रात भर नींद आने में या फिर स्ट्रेस से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पडता है। इसलिए सुबह के समय सेब खाना अच्छी बात है ।


सुबह सुबह सेब खाने से पाचन भी सही होता है और शरीर की अन्य गतिविधियों को सही ढंग से होने में भी मदद मिलती है। इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
-यह पेक्टिन कोलोन के अंदर पाए जाने वाले बैक्टीरिया को समाप्त करने में सहायक है। इससे हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम में मदद मिलती है। पेक्टिन से टॉक्सिन से छुटकारा पाने में भी काफी मदद मिलती है और सुबह सुबह पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता है।
सेब खाने का सही तरीका क्या है
सेब को छील कर कभी भी नहीं खाना चाहिए। सुबह हो सके तो इसे बिना काटे और प्राकृतिक रूप में खाया जाना चाहिए । सेब के छिलके में ही पेक्टिन नमक तत्व पाया जाता है और अगर इसका छिलका उतार दिया जाए तब इसके पूरे लाभ नहीं मिल पाएंगे । साथ ही सेब को शाम के समय और सोते समय भी नहीं खाना चाहिए । ऐसा करने से यह पाचन में लाभ नहीं पहुंचा पाता है व कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.