हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का निर्धारित किया जाता है। एलपीजी सिलेंडर के नए मूल्य जारी हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडरों दामो में आज कटौती हुई है,आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखी गई है। वहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। इससे पहले जुलाई 6, 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा गया था, उसके बाद से इसकी कीमत स्थिर है।
दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर की किमत घटकर 1744 रुपये हो चुका है। सरकारी तेल कंपनियां लगातर 5 महीनों से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अक्टूबर में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी होने के बाद देश के 4 महानगरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में हल्का सा बदलाव देखा गया है।
राजधान दिल्ली में 115 रुपये की कटौती ले साथ कर्मशीयल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1744 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में एलपीजी गैस सिलेंडर 113 रुपये सस्ता हुआ है। यहाँ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1995 रुपये है। मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1696 रुपये है। बात 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये हैं। कोलकाता में इसकी कीमत 1079 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1052.5 रुपये है।

