Type Here to Get Search Results !

Gold price today : खुशखबरी, सोने के दाम हुए इतने सस्ते, खरीददारी पर मिलेगा बहुत बड़ा फायदा

Gold price today


Gold Price today : छट के मौके पर लोगों के लिए खुशी की खबर  है, तीन दिन तक भाव  स्थिर रहने के बाद सोने  के दामों में आज गिरावट हुई है   जबकि चांदी के दामो मे  भी आज गिरावट आई  हैं, अगर आप सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको सोने-चांदी के दामों की जानकारी आपके काम की हो सकती  हैं।   

Gold Price,  अगर आप भी आज सोने चांदी  की खरीददारी करने की योजना बना रहे हैं  तो आपके लिए यह  खुशखबरी है  क्योंकि आज सोने व  चांदी दोनों के दाम बहुत सस्ते हो गए हैं  हम आपको आज के सोने \ चांदी के दामों की जानकारी बता रहे हैं जो  बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज 22 कैरेट सोने के  एक  ग्राम के दाम 4758 रुपए हो गए है  जबकि कल की कीमत 4793 रुपए दर्ज थी, यानि  की एक ग्राम के दाम में 35 रु  की कमी आई है 


अब सोना हुआ और सस्ता 

आज भोपाल और इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने  के 8 ग्राम सोने की कीमत 38064 रुपए हो गयी हैं  जबकि कल की कीमत 38 344 रुपए दर्ज थी, यानि  की दामों में 280 रुपए की कमी आई है जबकि  24 कैरेट के  एक  ग्राम सोने की कीमत 4996 रुपए हैं  जबकि कल की कीमत 5033 रुपए थी   मतलब दामों में अब 37 रुपए कमी आई  हैं, इसी तरह 24 कैरेट के 8 ग्राम सोने के दाम 39968 रुपए हो गए है  जबकि कल की कीमत 40264 रुपए थी यानि दामों में 296 रुपए की कमी आई है।  तो आज सोने चांदी की खरीददारी करने वालों के लिए  बहुत अच्छा मौका है ।  


चांदी के दाम भी सस्ते हो गए 

वहीं बात की जाये  चांदी की  तो चांदी की कीमतों  भी सस्ती हुई  है. आज एक ग्राम चांदी की कीमत 63 रुपए हैं  कल की कीमत 63.7 रुपए थी, यानि की  एक ग्राम में 0.7 रुपए की कमी आ गयी  है एक किलो  चाँदी  की कीमत आज 63 हजार  रुपए है  जबकि कल की कीमत 63700 रुपए थी यानि की चाँदी के दामों में 700 रुपए की कमी आई  हुई है 


22 व  24 कैरेट सोने में क्या  अंतर है 

सोने मे 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है व  22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट सोने  में 9% अन्य धातु जैसे तांबा , चांदी , जिंक को मिलाकर गहना  तैयार किया जाता है  जबकि 24 कैरेट गोल्ड  सबसे शुद्ध होता है, आपको  बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते है  इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.