Type Here to Get Search Results !

Employees news कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर - डीए एरियर तीन किस्तों में मिलने की संभावना

Employees news


 Employees news- केंद्र सरकार ने  जनवरी 2020 से जून 2021 तक का  18 महीने का  बकाया DA  देने से इनकार कर दिया था परंतु अब अपडेट  यह है कि केंद्र सरकार  ने अपने कर्मचारियो  को 3 किस्तों में DA  एरियर देने का मन कर  लिया है। 


केंद्रीय कर्मचारियों को 12000 से  2 लाख रुपए तक का फायदा हो सकता है 

7 वा  वेतनमान के अनुसार  कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बकाया चल रहा है  वे  लगातार मांग कर रहे है  परंतु केंद्र  सरकार की ओर से कोरोना महामारी  के कारण भुगतान से मना  कर दिया गया था। अब सूत्रों की माने तो  ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, इशारा मिलते ही केंद्रीय सरकार की  कैबिनेट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा, मोदी सरकार की कैबिनेट यदि कर्मचारियों की इस मांग को मंजूरी दे देती है तब  लेवल- 3 के कर्मचारियों का DA  बकाया करीब 11,880 रुपए से लेकर  37,554 रुपए हो जाएगा। दूसरी ओर लेवल 13 या लेवल  14 के कर्मचारियों का DA  बकाया  1,44,200 रुपए से लेकर  2,18,200 रुपए के बीच मे  रहेगा।


7 वां वेतनमान - केंद्रीय कर्मचारियों को 4 प्रतिशत  महंगाई भत्ता मिलने की संभावना

सेंट्रल गोवरमेंट  जल्द ही महंगाई भत्ते में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान भी कर सकती है, जिसका फायदा करीब 1.30  करोड़ कर्मचारी व  पेंशनधारकों को होगा, महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी साल 2023 से भी  हो सकती है। मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों व  पेंशनधारकों के डीए  में 4 प्रतिशत  का इजाफा करती है तो फिर महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत  हो जाएगा, पर  फिलहाल कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत DA  का फायदा मिल रहा है। DA  बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 8,000 रुपए से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.