Type Here to Get Search Results !

MP TET NEWS -मध्यप्रदेश में नई शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानिए कब से आवेदन शुरू होंगे

 

MP TET NEWS

 मध्यप्रदेश में अभी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है किन्तु  नई शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी  लगातार जारी हैं, लोक शिक्षण संचालनालय ने  2023 में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने के लिए कर्मचारी चयन मंडल को रूलबुक भी  भेज दी है। अब MP ESB विज्ञापन जारी करेगा व  आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी  


मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का विज्ञप्ति 

कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार  कुल रिक्त पद प्राप्त हो गए  है। इसी महीने में मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 विज्ञप्ति  जारी कर दिया जाएगा,  स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार  2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था, तब से लेकर अब तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार  बी एड  पास कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी अवसर दिया जाना जरूरी है। 


शिक्षक पात्रता परीक्षा पदों की संख्या क्या  होगी 

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से खाली  पदों की घोषणा की जाएगी। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आ आने के बाद भी किया जा सकता है, डिपार्टमेंट के सूत्रों का एक अनुमान यह  है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के  लिए 11000 पद व  माध्यमिक शिक्षक के लिए लगभग 20000 पदों के लिए  MPTET-1  व  MPTET-2 परीक्षा का के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.