Do Not Plant these Trees According to Vastu :नमस्कार आपका स्वागत है मित्रो अपने घर में सुख और शांति व अच्छे वातावरण के लिए हर एक व्यक्ति पेड़ पौधे लगाना चाहता है। घर में पेड़ पौधे लगाने से न सिर्फ हमे सुख और शांति मिलती है बल्कि खुद को हम प्रकृति के बहुत करीब भी महसूस करते हैं। इसी वजह से हम सभी दुख व बीमारियों से बचे रहते हैं। वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों का खास महत्व माना गया है। अगर घर में शुभ पेड़ पौधे सही जगह लगाए जाएं तो यह सुख व समृद्धि लाते हैं। वहीं पौधे अगर वास्तु के अनुसार सही दिशा में नही हों तो इसके अशुभ परिणाम भुगतने पड़ते हैं। कई पेड़ तो ऐसे होते हैं जो घर के आसपास भी हों तो ये बदकिस्मती लाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आस पास कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इनको घर में रखने से न सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है बल्कि आपको धन हानि भी हो सकती है।
जानते हैं कौन कौन से हैं वो पौधे जिनको लगाने से आप कंगाल हो सकते है ।
पहला कैक्टस का पौधा : वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। इस कारण से घर और जीवन में तनाव व परेशानियां आ सकती हैं।
दूसरा कपास का पौधा: वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे तो कपास का पौधा देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है परंतु इसे घर के अंदर नहीं लगाया जा सकता है दरअसल यह घर में धन आगमन में बाधा उतपन्न करता है।
तीसरा बोनसाई पौधा: वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई पौधा आपके जीवन चक्र मे रुकावट पैदा करता है। इस कारण से आपको अपने व्यवसाय और करियर मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।
चौथा इमली का पौधा: वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली के पेड़ या पौधे घर के आसपास भी नहीं होने चाहिए क्योकि ये नकारात्मक ऊर्जाओं को अपनी और आकर्षित करता है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
पांचवा मेहंदी का पौधा: मेहंदी के पौधे की गंध तेज होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहंदी से मानसिक शांति व वातावरण दोनों दूषित हो सकते है। इससे आपके घर में नकारात्मक शक्तियां जल्दी ही प्रवेश कर सकती हैं

