दिल्ली-NCR में प्रदूषण के दौरान ही मौसम की मार , अब बढ़ेगी ठंड और कोहरा भी
राजधानी तथा इसके आसपास के क्षेत्रो में 12 नवंबर के बाद को कोहरा बढ़ेगा व इसी के साथ साथ ठंड भी लगातार बढ़ेगी, 11 नवंबर को एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार बन है। इसके बाद 11 व 12 नवंबर से हवाएं तेज चलने की भी संभावना है अगले 6 से 7 दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा , दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री के आसपास रहा जो की सामान्य से एक डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री के आसपास रहा है यह तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। दिल्ली मे पूरे पूरे दिन धुएं के बादल छाए रहे ,इसकी वजह से यहा की दृश्यता भी कम रही। अब गुरुवार से पूर्वानुमान है कि आंशिक रूप से बादल बादल रहेंगे, सुबह के समय हल्का हल्का कोहरा भी रह सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण से बूंदाबांदी भी हो सकती है । आंशिक तौर पर यहा बादल भी छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास तक रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो हो सकता है ठंडी हवाएं कुछ तेज हो जाएंगी।
11 व 12 नवंबर को तो अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक भी रह सकता है। 13 व 14 नवंबर को तापमान में और भी कमी आ जाएगी ।

