Type Here to Get Search Results !

Vastu Tips women: यदि महिलाएं जीवन में चाहती हैं सफलता तो जरूर अपनाए ये उपाय, हर काम में मिल जाएगी सफलता Vastu Tips women: If women want success in life then definitely adopt these measures, they will get success in every work.

 

Vastu Tips women: यदि महिलाएं जीवन में चाहती हैं सफलता तो जरूर अपनाए ये उपाय, हर काम में मिल जाएगी सफलता

Vastu Tips women: If women want success in life then definitely adopt these measures, they will get success in every work.

Vastu-Tips-women-If-women-want-success-in-life-then-definitely-adopt-these-measures-they-will-get-success-in-every-work-Vastu-Tips-For-Ladies-Vastu-Tips-For-women-Women-will-have-to-take-these-measures-to-get-progress



Vastu Tips For Ladies : शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को घर की लक्ष्मी और देवी का अवतार बताया गया है। महिलाओं के घर में होने से सुख शांति व समृद्धि आती है। यह माना  जाता है कि शादी के बाद महिलाएं जिस घर कदम रखती हैं, उनका भाग्य भी उस घर से जुड़ जाता है। एक ऐसा समय भी था जब महिलाए केवल घर का काम काज ही देखती थीं, लेकिन आज की महिलाएं घर के काम काज के अलावा घर से बाहर निकल कर भी काम कर रही हैं। वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है व व साथ चल रही हैं। महिलाए घर के आर्थिक मामलों में भी पूरा सहयोग भी दे रही हैं। आधुनिक समय मे महिलाए पुरूषों की तरह आर्थिक रूप से अपने आप को सशक्त बनाना चाहती हैं। महिलाओ को अपने जीवन में सफल बनने के लिए मेहनत के साथ कुछ उपाय भी करने चाहिए। जिससे उनकी आर्थिक तराक्की  हो सकती है। इस आर्टिकल मे जानते हैं उन उपायों के बारे में..  

Vastu-Tips-women-If-women-want-success-in-life-then-definitely-adopt-these-measures-they-will-get-success-in-every-work-Vastu-Tips-For-Ladies-Vastu-Tips-For-women-Women-will-have-to-take-these-measures-to-get-progress


कैसा हो आपके घर का वास्तु ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर का मेन गेट या मुख्य द्वार या फिर बेडरूम का द्वार  अग्निकोण में खुलता है व घर मे ब्रह्म स्थान में अग्निकोण से, अधिक उजाला आता है , तो ऐसे घर की स्त्रीया बहुत तरक्की करती हैं।ऐसा घर महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ होते हैं। 

अग्निकोण के खुला होने के साथ साथ , जिस घर की उत्तर दिशा ज्यादा ही खुली हुई होती है तो या फिर उत्तर दिशा में पानी का भूमिगत टैंक है , या बोंरिग का बेसमेंट होता है तो भी ऐसे घरों में रहने वाली स्त्रीया बहुत कम समय में ही सफलता व धन प्राप्त कर लेती हैं। 

वास्तु के अनुसार,अग्निकोण में तो शुक्र ग्रह का निवास स्थान माना गया है व शुक्र ग्रह का संबंध महिलाओ से होता है। ऐसे में आप घर बनवाते समय ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि घर का अग्निकोण खुला हुआ रहे , अग्निकोण खुला हुआ नहीं होने पर उस घर में रहने वाली कोई भी स्त्री किसी भी कार्यक्षेत्र में सफलता को प्राप्त नहीं कर पाती है ।  

तरक्की पाने के लिए महिलाओ को करना होगा ये उपाय 

प्रतिदिन प्रातकाल और शाम के समय मे महिलाओ को तुलसी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही साथ तुलसी के सामने घी का दीपक भी जलाने से घर में सुख व शान्ति आती है। साथ ही पैसे व धन की कमी कभी भी नहीं होती है। इसके अलावा स्त्रियो को उनके हर काम में सफलता मिलती है। 

इसके अलावा रात में सोने से पहले अपने बेडरूम में पेपर के ऊपर थोड़ा सा सेंधा या फिर काला नमक रखें लेवे , अगली सुबह सुबह चुपचाप उसे अपने घर के बाहर फेंक देंवे । इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी तथा साथ ही आपके घर में सुखव व शांति व खुशहाली का आगमन भी होगा।आप इस उपाय को आप हफ्ते में  कम से कम एक बार कर सकती हैं।  

यह कहा जाता है कि स्त्रियो को रात में सोने से पहले कभी भी अपने बालो को धोने नही चाहिए। इसके अतिरिक्त महिलाएं गुरुवार के दिन भी अपने बाल नहीं धोने चाहिए , ऐसा करने से उनकी तरक्की में बहुत रुकावटें आ सकती हैं। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.