Type Here to Get Search Results !

भारत मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी



मध्यप्रदेश मोसम विभाग के अनुसार इन जिलो मे बारिश के  कारण नदी नालों में बाढ़ आ सकती है तथा  जनजीवनम  भी  प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों की माने तो  मौसम की यही स्थिति 19 सितंबर 2022 तक बनी रहेगी । बादल तेजी से उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहे हैं परंतु लगातार बरसात भी इनहि बदलो से हो रही है । ऐसी स्थिति में कई बार पूर्वानुमान भी गलत हो जाते हैं।


मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान जो की  15 जिलों के लिए येलो चेतावनी

मौसम केंद्र  भोपाल के  मुताबिक  बालाघाट  ,    रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रायसेन  , सीहोर   राजगढ   बैतूल   खरगौन, धार, इंदौर, आगर, दतिया तथा  भिण्ड जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी  है। उपरोक्त जिलों के कुछ इलाकों में 115 मिमी तक बारिश हने की संभावना है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा तथा नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बनाने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है आप सभी मौसम को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाएं।


मध्य प्रदेश के किन जिलों में वज्रपात का खतरा बना है

उपरोक्त जिलों के  अतिरिक्त   नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल इंदौर, उज्जैन, भोपाल व  सागर संभाग के  जिलों में  व  छिंदवाडा  व  बालाघाट जिलों में बादल छाए रहेंगे  तथा  हल्की बारिश होगी लेकिन वज्रपात का खतरा  बना हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी  है। बादलों की गर्जना होने पर स्वयं को व अपने परतिवार को  वज्रपात से सुरक्षित करें।


मध्य प्रदेश मौसम समाचार के अनुसार  कहां कितनी बारिश हुई है

पिछले  चौबीस  घन्टों के दौरान प्रदेश के रीवा   जबलपुर   सागर   भोपाल   नर्मदापुरम   उज्जैन   इंदौर   ग्वालियर  चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  व  शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर  जो वर्षा दर्ज की गई वो इस प्रकार है


वर्षा के प्रमुख आंकडे (सेमी मे) बताए गए है

 ब्यावरा 18 सेमी जीरापुर, सांवेर 10 सेमी मोमनबडोदिया, सोनकच्छ, देवास, रावटी, ओरछा 9, सेमी भितरवार, राघौगढ, नरसिंहगढ 7 सेमी , लिधौरा, सीहोरा, उमरियापान, राहतगढ, टोंकखुर्द, गुलाबगंज 6 सेमी वर्षा दर्ज की गयी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.