Type Here to Get Search Results !

Morning vastu Upay: रोज सुबह उठकर करें ये काम, होगी मां लक्ष्मी की कृपा और धन वर्षा

 

Morning vastu Upay

Morning vastu Upay: हर एक  व्यक्ति यह चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर सदैव  बनी रहे और घर में कभी भी धन की कमी  न हो। इसके लिए लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। यदि आप भी यही चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे सदा  प्रसन्न रहें तो आपको भी कुछ उपाय करने चाहिए।वास्तु  शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय  बताए  हैं, जिनको  सुबह उठते ही करना चाहिए। इन उपाय व  कार्यों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कौन से वो कार्य हैं... 

1. तुलसी जी की पूजा करें-

तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए जितनी गुणकारी और लाभप्रद है इसका पौराणिक महत्व भी उतना ही है,यह  विष्णुप्रिया तुलसीजी  की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता  है। रोज सुबह उठकर तुलसी के पोधे  में जल चढ़ाने से जीवन के सभी  कष्टों से मुक्ति मिलती है व  धन की देवी लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संकट भी  दूर होता है। 

2. तुलसी को जल चढ़ाएं-

रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं व  जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें-" महाप्रसाद जननी , सर्व सौभाग्यवर्धिनी , आधि व्याधि हरा नित्यं , तुलसी त्वं नमोस्तुते'  कहते हैं की  इस मंत्र के  जाप से सौभाग्य , संतान का  सुख, कारोबार में तरक्की खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

3. तुलसी  पर जलाएं घी का दीपक-

रोज  प्रदोष काल में शाम की पूजा पाठ  करने के बाद तुलसी जी  के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है एवं  हर कार्य में सफलता मिलती  है।

4. इससे बनी रहेगी घर में बरकत- 

तुलसी जी की  पूजा के बाद जिस लोटे से आपने जल चढ़ाया है उसी में थोड़ा जल बचाकर तुलसी के पत्ते डाल लेंवे , इससे पूरे घर में छिड़काव करें, ऐसी  मान्यता है की  इससे घर की बरकत बनी रहती है तथा  नकारात्मक शक्तियां कभी घर में प्रवेश भी  नहीं करती व  घर में समृद्धि आती है।

5. न करें ये काम- 

तुलसी जी को रविवार के दिन जल बिलकुल भी न चढ़ाएं एवं बिना प्रणाम किए तुलसी के पत्ते न तोड़ें। शाम के समय  तुलसी को बिलकुल भी स्पर्श नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से  मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे आपको  आर्थिक तंगी का सामना भी  करना पड़ सकता है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.