Type Here to Get Search Results !

शिक्षक वर्ग 1 व 2 के नियुक्ति के आदेश रोके - MP NEWS Stop the order of appointment of teacher class 1 and 2 - MP NEWS

 शिक्षक वर्ग 1 व 2 के नियुक्ति के आदेश रोके  - MP NEWS

mptet


मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक व  माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण  हो चुकी है इसमे  लगभग 8500 उम्मीदवारों  को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं  प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार  समय पर नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं अब  उम्मीदवारों को आश्वासन दिया गया था कि मार्च 2023  माह  के प्रथम सप्ताह में नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे परंतु अब अधिकारियों का यह  कहना है कि ऊपर से रोक लगी हुई है।जब  जैसा आदेश आ जाएगा उसका  पालन कर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि हम 13 मार्च 2023  से डीपीआई के सामने अनिश्चितकालीन धरना  करने जा रहे हैं, हमे जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाते तब तक वहीं बैठे रहेंगे।


दिसंबर व जनवरी में ही चयन प्रक्रिया पूरी हो गई थी , नियुक्ति आदेश जारी नहीं कर रहे

mptet


गौरतलब है की शिक्षक भर्ती 2018  मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्कूल विभाग एवं जनजाति विभाग  की उच्च माध्यमिक  2750 पद व  माध्यमिक 6539 रिक्त पदों के लिए  द्वितीय संयुक्त काउंसलिंग चयन प्रक्रिया सितम्बर 2022 में आयोजित की गई थी,  चयनित शिक्षकों की अंतिम चयन सूची व  शाला चयन की प्रक्रिया उच्च माध्यमिक शिक्षक दिसंबर 2022 में व  माध्यमिक शिक्षक  जनवरी 2023 में पूरा  करा लिया गया था। परन्तु विभाग ने अभी तक इसमे  नियुक्ति आदेश जारी नहीं किये  है। 


मार्च 2023 महीने के पहले  सप्ताह में नियुक्ति के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था

जैसा की आप जानते है  सभी चयनित शिक्षकों ने  पूर्व में 23 जनवरी , 05 फरवरी 2023  एवं 15 फरवरी 2023 को लोक शिक्षण संचालनालय व  स्कूल शिक्षा मंत्री आवास भोपाल पहुंचकर नियुक्ति आदेश जारी करवाने का निवेदन  किया जा चुका  है , तब   विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्च के प्रथम सप्ताह में नियुक्ति का आदेश जारी करने की आश्वासन दिया गया था , आज 13 मार्च हो गये परंतु  विभाग द्वारा नियुक्ति आदेश जारी नहीं किये गये। 


 विभाग के अधिकारी ऊपर से आदेश  का इंतजार कर रहे  हैं

अब विभाग द्वारा यह  बताया जा रहा है कि सभी प्रक्रिया को पूर्ण  कर लिया गया है , लेकिन ऊपर से अनुमति ही  नहीं मिली है। जब भी  शासन द्वारा अनुमति मिलेगी  तो नियुक्ति आदेश जारी कर दिया जायेगा, विभाग व  शासन की मंशा व  सुस्त रैवये को लेकर अभ्यर्थियो  के बीच असमंजस की स्तिथी  बनी हुई है और हम सभी चयनित शिक्षक अपने अपने  भविष्य को लेकर चिंतित भी  है। जिसको लेकर  सभी चयनित शिक्षक 13 मार्च 2023 से शांतिपूर्ण तरीके से लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) भोपाल के सामने अनिश्चितकालीन धरना परदर्शन पर बैठने के लिए तैयार  है जब तक विभाग  नियुक्ति आदेश जारी नहीं करता है, तब तक सभी चयनित अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.